
वाराणसी। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के तहत जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 54 शिविर लगाए गए। कुल 83 चिकित्सकों और 253 पैरामेडिकल कर्मियों की उपस्थिति में 2045 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 805 पुरुष, 1039 महिलाएं और 201 बच्चे शामिल रहे। मेले में हेपेटाइटिस-बी की 36, मलेरिया की 79 तथा डेंगू की 29 जांचें की गईं, सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं। बुखार के 274, मधुमेह व त्वचा रोग के 267-267, श्वसन के 156 और गैस्ट्रो के 203 मरीजों का उपचार किया गया। 104 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई तथा 39 लोगों को तंबाकू छोड़ने का परामर्श दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। नागरिकों से प्रत्येक रविवार मेले का लाभ उठाने की अपील की गई है।
