
24 फरवरी 2026 मंगलवार का दिन
मंगलवार का मूलांक 6 है । इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने का विशेष दिन है यह समय भौतिक सुखों के लिए अनुकूल है, लेकिन होलाष्टक के कारण सावधानी भी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी , बिजनेस में लाभ के योग हैं, परंतु काम का बोझ बढ़ सकता है ।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 वाले व्यक्तियों का आज आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा बढ़ेगी । नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, करियर के लिए अच्छा दिन है। अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे ।
उपाय: सूर्य देव को लाल पुष्प डालकर जल अर्पित करे ।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 वाले व्यक्ति को अपनी रचनात्मकता बढ़ाने का मौक़ा मिलेगा । जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा । कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं कोई भी निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें।
उपाय: अपने साथ हल्दी की एक गाँठ रखें
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 वाले व्यक्ति को व्यापार में अच्छे मौके मिलेंगे। बहुत समय से आप जो मेहनत कर रहे थे उसका फल आपको आज मिलेगा, जल्दबाजी से बचें।
उपाय: मंदिर में पूजा की सामग्री का दान करें ।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 वाले व्यक्ति का आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला होगा । आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी इसका परिणाम पॉजिटिव होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है ।
उपाय: किसी बीमार और ग़रीब व्यक्ति को दवा का सहयोग करें
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा । व्यापार करते हैं तो धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं आप आज नया निवेश या बिज़नेस करने का प्लान बना सकते है इसमें आपको सफलता मिलेगी । बड़ों की सलाह अवश्य लें ।
उपाय: बेसन का सेवन लाभदायक होगा ।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 वालो का भाग्य आज उनका साथ देगा । भौतिक सुख और आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। व्यापार और व्यवसाय में सफलता मिलेगी परंतु दूसरों की मदद करते समय सावधान रहना होगा अन्यथा आप अपना नुकसान कर सकते हैं ।
उपाय: बेसन से बनी चीज़ों का दान करें ।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 वालो के आज विचारों में स्पष्टता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, नए शोध में सफलता मिल सकती है। ग़ुस्से पर क़ाबू रखें । अनावश्यक तनाव से बचें ।
उपाय: नहाने के पानी में थोड़ा सा नमक डालकर स्नान करें पीपल का एक पत्ता हनुमान मंदिर में चढ़ाए ।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 वालो को आज बहुत समय से चले आ रहे संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी व्यवसाय के कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है, परंतु धैर्य बनाए रखें जल्द ही इसका समाधान मिल जाएगा ।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और भुनें चने का दान करें ।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के लोगों के लिए आज का दिन जोश भरा होगा गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें परंतु भूमि या संपत्ति से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा, आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपके बनते हुए कार्य बिगड़ जाएँगे ।
उपाय: हनुमान चालीसा का 9 बार पाठ करें और बेसन का लड्डू का दान करें ।
