अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

बुधवार का मूलांक 7 और भाग्यांक 1 है। यह दिन करियर, धन और व्यक्तिगत विकास के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 वाले लोगों की मेहनत रंग लाएगी, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धन का संचय करने की शुरुआत होगी।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है)

मूलांक 2 के लोगों के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा। जो भी निर्णय लेंगे उसमें सफलता मिलेगी, व्यापार में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

उपाय: हरी इलायची खा कर घर से बाहर निकले।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के लोगों के लिए यह दिन अनुकूल है नए काम की शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। बहुत समय से रूका हुआ प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावना है।

उपाय: अपने साथ हरी रूमाल रखें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज मूलांक 4 वालों को धैर्य और अनुशासन से काम लेना होगा। करियर में स्थिरता आएगी, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।धन निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

उपाय: मां दुर्गा को हरी चुनरी चढ़ाएं।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 आज आप मानसिक रूप से सतर्क रहेंगे जो भी निर्णय लेंगे सोच-समझकर कर लेंगे , जिसका लाभ आपके फैसलों में दिखेगा। धन निवेश के लिए अच्छा समय है।

उपाय: हरे रंग के कपड़े पहने।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। आपके परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और धन लाभ हो सकता है।

उपाय: घर से बाहर निकलते समय दायां पैर पहले बाहर रखें फिर दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 यदि आप अनुसंधान (रिसर्च) और योजना से जुड़े हुए हैं तो यह दिन आपके लिए बहुत उत्तम और उत्साह से भरा हुआ होगा। आज आप जो भी निर्णय लेंगे उसकी रणनीति को गुप्त रखें और मेहनत जारी रखें। सफलता प्राप्त होगी।

उपाय: तुलसी के पौधे में जल डालकर दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज मूलांक 8 के लोगों को अपने काम में अनुशासन रखने की आवश्यकता है। अपनी लीडरशिप में ईगो को न आने दें। कार्य को पूरा करने के लिए कार्य में आपका सहयोग दे रहे सभी लोगों की तारीफ करें।

उपाय: हरी सब्जियों का सेवन करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज मूलांक 9 पर

मंगल के प्रभाव देखने को मिलेगा । जिससे पुराने काम पूरे होंगे और अनुपयोगी प्रोजेक्ट्स छूटेंगे। कार्य स्थल पर आज नई शुरुआत करने का दिन है ।

उपाय: हरी सब्जियों का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *