
वाराणसी/गोरखपुर।दुर्गाकुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के सभागार में रविवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काशी काव्य कुंभ के उद्घाटन सत्र मुख्य अतिथि अयोध्या के हनुमत पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण महराज ने किया l
काशी काव्य कुंभ के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद की शिक्षिका अर्चना सिंह के शोध प्रबंध “नारी समस्या, सशक्तिकरण और मानवता” का मचांसीन अतिथियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित लोकार्पण किया l
इस शोध प्रबंध के संबंध में विचार रखते हुए डॉ अर्जुन चौहान ने कहा कि यह शोध प्रबंध प्राचीन से अर्वाचीन तक नारी की संपूर्ण यात्रा को रेखांकित करता है l स्त्रियों का संघर्ष, समस्या, समाधान, सफलता, और भविष्य की संभावनाओं सहित सभी बिन्दुओं पर सूक्ष्म दृष्टि से सरल शब्दों में विवेचना की गई है l शैक्षिक दृष्टिकोण से पुस्तक की जितनी भी सराहना की जाए कम है l
पत्रकारो से बात करते हुए अर्चना सिंह जी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ जी की नगरी में मेरी पुस्तक का अति विशिष्ट, ख्यातिलब्ध साहित्यकारों द्वारा लोकार्पण होना अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है यह मेरे लिए महादेव जी का आशीर्वाद है l
कार्यक्रम में मेरे काव्यपाठ और पुस्तक दोनों को बहुत सराहना मिली l कार्यक्रम का संचालन डॉ रामसुधर सिंह ने कियाl
आधुनिक हिंदी साहित्य में राष्ट्रीय चेतना”विषयक संगोष्ठी में हीरालाल मिश्र, नेपाल सांसद रेखा गुप्ता, संजय पंकज, अर्चना सिंह, नसीमा निशा आदि ने संबंधित विषय पर सारगर्भित वक्तव्य दिया l गोष्ठी में अर्चना सिंह सहित 20 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। 90 कवियों ने काव्य पाठ किया l
काशी सदैव से ज्ञान की भूमि के रूप में संपूर्ण ब्रह्मांड को आलोकित करती आ रही है l आधुनिक काल में यह कार्य विभिन्न संस्थाएं मिलकर विभिन्न प्रकार के आयोजनों के माध्यम से कर रहे हैं।
इसी क्रम में कवितांबरा ,विश्व हिंदी शोध संवर्धन अकादमी ,लोक भाषा अनुसंधान केंद्र एवं सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बाबतपुर का संयुक्त आयोजन यह प्रमाणित करता है कि साहित्य के उत्थान में समाज और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं l
इस अवसर पर कवितांबरा अध्यक्ष हीरालाल मिश्र मधुकर, केशव जालान,श्री रामनरायण खेमका, दीपक बजाज, गिरीश पाण्डे, सरिता सिंह, साधना त्रिपाठी,टीकाराम शर्मा, सौदागर सिंह महेंद्र तिवारी डा सुबाष चंद्र सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे l
