वाराणसी।बाबा श्री काशी विश्वनाथ की नगरी काशी में बाबा श्री पशुपतिनाथ के नाम नेपाल सहित संपूर्ण भारत से आने वाले कवियों/कलाकारों द्वारा तीन दिवसीय बहुभाषीय भारत -नेपाल साहित्यिक/सांस्कृतिक महाकुंभ एवं भारत -नेपाल स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन -12,13,14 मार्च 2026 को सायं 4 बजे से, महामना मालवीय सभागार, काशी सेवा समिति, शाह नर्सिंग होम के ठीक सामने, रामकटोरा, वाराणसी में काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं अस्मिता नाट्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भारत एवं नेपाल की अनेकों साहित्यिक/सांस्कृतिक संस्थाओं के विशिष्ट रचनाकारों/कलाकारों के दिशा निर्देशन, मार्गदर्शन में होगा संपन्न होगा।

उक्त आयोजन में नेपाल से लगभग दो दर्जन कवि/ कलाकार और भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों कवि/कलाकार अपनी सहभागिता सुनिश्चित करायेंगे। नेपाल से आने वाले लोगों को निःशुल्क प्रवास, भोजन, अल्पाहार, यथोचित विशेष सम्मान दिया जाएगा।

भारत वर्ष के लोगों को जो लोग अपना नाम आयोजन समिति से मोबाईल नम्बर -9450364292 पर या 6306057870 पर सुनिश्चित करायेंगे।उन लोगों को आयोजन स्थल पर अल्पाहार, उचित सम्मान और आयोजन में सहभागिता की अनुमति दी जाएगी।

विभिन्न पुस्तकों का विमोचन और पुस्तक मेला में सहभागिता के इच्छुक लोगों को भी सहभागी बनाया जाएगा।

लघु नाट्य मंचन करने के इच्छुक कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा।

विशेष जानकारी के लिए प्रमुख संयोजक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक या कलाकार नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता से संपर्क कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *