
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
गुरुवार का मूलांक 8, भाग्यांक 2
बृहस्पतिवार यह दिन करियर, निवेश और रिश्तों में स्थिरता लेकर आएगा , लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज मूलांक 1 के जातकों को मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। आज अधिक मेहनत करने का दिन है । आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, रूका हुआ काम पूरा हो जाएगा,करियर से जुड़ी नई योजनाएं सफल होंगी।
उपाय – नाभी में हल्दी का लेप लगा कर दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों का आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। बिजनेस में लाभ और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। पुरानी उलझनों से राहत मिलेगी। धन आगमन होगा।
उपाय – नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर स्नान करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज मूलांक 3 के कार्यों में थोड़ी अड़चनें आएंगी काम बनते बनते रूक सकता है , लेकिन लगातार प्रयास करने से सफलता मिलेगी। अपना धैर्य बनाए रखें।
उपाय – सुगंधित पदार्थ लगा कर दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज मूलांक 4 लोग हर कार्य में आपका विरोध करेंगे परन्तु विरोध के बाद भी आप सब कुछ बहुत सूझबूझ से अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। आज करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पति-पत्नी में तनाव हो सकता है।
उपाय – पीले रंग के कपड़े का दान करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 आज का दिन आपके लिए प्रोजटिव एनर्जी से भरपूर रहेगा। यह दिन आपके लिए काफी अनुकूल है। बौद्धिक कार्य और व्यापार में आपकी सोच से ज्यादा लाभ हो सकता है।
उपाय – चने की दाल शिवलिंग पर चढ़ाएं।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 आज आप कुछ रचनात्मक कार्य करेंगे और इन रचनात्मक कार्यों में आपको सफलता और यश मिलेगा। परिवारिक और प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा।
उपाय – 5 सफेद फूल मां दुर्गा को समर्पित करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें और जल्दबाजी न करें। अन्यथा मान सम्मान और धन की हानि हो सकती है।
उपाय – बहन, बुआ या बेटी को खट्टे मीठे गोलगप्पे खिलाएं।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। मेहनत का सही परिणाम मिलेंगे। करियर व कारोबार में तेजी आएगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।धन निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।
उपाय – बटुक भैरव मंदिर में बेसन के लड्डू अर्पित करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलें अन्यथा अनावश्यक रूप से धन खर्च हो सकता है । धन खर्च पर नियंत्रण रखें । कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी परंतु सफलता देर से मिलेगी ।
उपाय – संभव हो तो रक्त दान करें।

