अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

शुक्रवार का दिन अमला एकादशी (रंगभरी एकादशी) का पावन पर्व है, जो आध्यात्मिक रूप से अत्यंत शुभ दिन है। इस दिन का मूलांक 9 और भाग्यांक 3 होगा, जो ऊर्जा, नेतृत्व और परिवर्तन का संकेत है। यह दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने का है यह दिन आध्यात्मिक विकास, करियर में सफलता और आपके रिश्तों में सुधार लाने में मदद करेगा ।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आज मूलांक 1 वालों को उनके मेहनत का पूरा फल मिलेगा, करियर में नए अवसर आ सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी और परिवार में प्यार बढ़ेगा।

उपाय – सफेद मिठाई का दान करें।

 

मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 आज पूरे दिन आपके जीवन में मानसिक शांति बनी रहेगी, जो भी कार्य रूक गए थे वे सब कार्य पूरे होंगे।

उपाय – सफेद वस्त्र धारण करें।

 

मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आपको व्यापार और नौकरी में कुछ नया करने का मौका मिलेगा और आप करेंगे भी जिससे आपका प्रमोशन होगा , निवेश के लिए आज का दिन अच्छा समय लेकर आ रहा है।

उपाय – गुस्से पर नियंत्रण रखें और पीला धागा सीधे हाथ की कलाई में बांधे।

 

मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज मूलांक 4 वालों को काम में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा सकता है लेकिन शाम तक समाधान मिल जाएगा, धैर्य रखें। धन निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

उपाय – कुछ समय ध्यान, प्राणायाम और सांसों की गति को महसूस करने के लिए निकलें ।

 

मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आ सकता है, आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। काम बनते बनते बिगड़ सकता है।

उपाय – मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और चंदन अर्पित करें।

 

मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

आज मूलांक 6 के जातकों को धन लाभ हो सकता है रूका हुआ धन प्राप्त होगा,आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

उपाय – परफ्यूम लगा कर दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातकों के लिए आज यात्रा के योग बन रहे हैं यह यात्रा अध्यात्मिक हो सकती है , आपकी अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, सोचे हुए काम पूरे होंगे। कुछ नया और रचनात्मक कार्य कर सकते हैं।

उपाय – काली मिर्च के 11 दाने लेकर घर से बाहर निकले और इन काली मिर्च के दानों को घर से दूर किसी सूनसान जगह पर फेंक दें।

 

मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों को आज अपने काम में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है , लेकिन कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी।

उपाय – दही का दान करें।

 

मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज मूलांक 9 के जातकों का दिन नेतृत्व क्षमता से भरा रहेगा, कार्यक्षेत्र में ऊर्जा सकारात्मक रहेगी, आप कोई नए प्रोजेक्ट्स शुरू कर सकते हैं।

उपाय – विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और आंवले के वृक्ष की पूजा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *