अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

(मूलांक 1, भाग्यांक 4)

 

शनिवार नरसिंह द्वादशी है जो एक अत्यंत शक्तिशाली और प्रभावशाली दिन है। यह दिन पुरानी सभी लड़ाई झगड़ों को छोड़कर नए और संतुलित तथा व्यावहारिक जीवन की शुरुआत का दिन है ।

 

मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों के जीवन में कुछ बदलाव आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, और करियर में रूकें हुए काम पूरे हो सकते हैं, यह एक रचनात्मक दिन होगा। साथ ही आज धन निवेश का दिन भी है अतः धन को निवेश करें ।

उपाय – सरसों के तेल का दीपक घर के पश्चिम दिशा में जलाएं।

 

मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 आज आपका दिन भावनाओं से भरा हुआ रह सकता है किसी अपने की याद बार बार आपको विचलित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत से ही लाभ होगा, याद रखें आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

उपाय – चांदी के बर्तन में पानी भर कर उत्तर दिशा में रखें।

 

मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 आज का दिन नई योजनाएं बनाने और आगे बढ़ने का है। यदि आप अपने विचारों को सकारात्मक रखते हैं तो ये सकारात्मक विचार आपको सफलता की ओर ले जाएंगे।

उपाय – किसी मजदूर को तेल का दान करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों के लिए आज कड़ी मेहनत का दिन है, लेकिन कड़ी मेहनत और लगन से सफलता मिलेगी। धन खाता लाभ प्राप्त हो सकता है। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है लेकिन सोच-समझकर निवेश करें।

उपाय – मंदिर में फल अर्पित करें।

 

मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों आज आपके जीवन में बदलाव और नए अवसरों का दिन है। पुराने कार्यों में सुधार होगा और सामाजिक संपर्कों से लाभ हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी तथा नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है।

उपाय – कुत्ते को सरसों का तेल लगाकर रोटी खिलाएं।

 

मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों का आज पूरा ध्यान अपने रिश्तों और परिवार की सुख सुविधाओं को इकट्ठा करने में लगा रहेगा। घर में खुशहाली रहेगी, और आप भावनात्मक रूप से संतुष्ट महसूस करेंगे। आज धन आगमन का दिन है ।

उपाय – काली तिल अपने ऊपर से उतार कर किसी सूनसान जगह पर फेंक।

 

मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है ): आत्ममंथन और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अच्छा समय है। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार और नौकरी में तरक्की होगी। कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

उपाय – 7 हरी इलायची अपने साथ पूरा दिन रखें।

 

मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 आज आपको आपके मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेंगा । आपके जीवन में स्थिरता आएगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

उपाय – शनि देव को स्मरण करके दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज का दिन मूलांक 9 के जातकों के जीवन में ऊर्जा और जोश से भरा होगा । व्यापार में प्रगति होगी और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को आज वाद-विवाद से बचना होगा।

उपाय – भगवान नरसिंह की पूजा करें, जीवन में सकारात्मकता आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *