
रिपोर्ट सन्तोष कुमार चतुर्वेदी
कैमुर।मोहनिया बाजार में प्रतिदिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो रही है।लेकिन सवाल यह है कि क्या बार-बार की कार्रवाई से समस्या का समाधान होगा? गरीब और छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर लगातार असर पड़ रहा है।
पूर्व ज़िला परिषद सदस्य खुर्शीद अकरम उर्फ असलम ने कहा कि सिर्फ बुलडोज़र चलाने या दुकान हटाने से समस्या खत्म नहीं होगी। प्रशासन को स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।
उन्होंने मांग किया है स्थायी वेंडिंग ज़ोन की व्यवस्था हो,छोटे दुकानदारों के पुनर्वास की स्पष्ट योजना बने,
प्रशासन, जनप्रतिनिधि और व्यापारियों की संयुक्त बैठक हो,
यातायात व्यवस्था के साथ व्यापारियों के हितों का संतुलन हो।
उन्होंने कहा कि मोहनिया के विकास के नाम पर गरीबों की रोज़ी नहीं छीनी जानी चाहिए। स्थायी समाधान ही असली व्यवस्था है।
