अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

सूर्य का प्रभाव, रविवार का मूलांक 1 और भाग्यांक 5 है

यह दिन प्रबल रहेगा, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व और नई शुरुआत के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे जातक मूलांक 1 के होते हैं ) आज मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अंदर ऊर्जा और विश्वास महसूस होगा । आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। आफिस से फोन आ सकता है आपको नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी।

उपाय – अपने साथ गुलाबी रंग की रूमाल रखें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज मूलांक 2 के जातकों को अपनी रचनात्मकता और स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा । लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पूरे परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बना रहेगा ।

उपाय – किसी से भी बहसबाजी करने से बचें अपने साथ पानी हर वक्त रखें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे जातक मूलांक 3 के होते हैं )

आज मूलांक 3 वालों को सम्मानित किया जा सकता है। आपको बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।जो भी निर्णय लेंगे और योजना बनाएं गे सभी योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

उपाय – अपने साथ हल्दी की एक गांठ रखें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे जातक मूलांक 4 के होते हैं )

मूलांक 4 के जातकों के करियर में उतार-चढ़ाव के बाद आज स्थिरता आएगी। काम की अधिकता रह सकती है। सावधान रहने का समय है। धन खर्च करने से बचें।

उपाय – अपने साथ मोरपंखी रखें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे जातक मूलांक 5 के होते हैं )

मूलांक 5 के जातकों के लिए यह समय बिजनेस और नए निवेश के लिए अच्छा है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। बड़ों की सलाह से ही कार्य की शुरुआत करें।

उपाय – आज सफेद कपड़े पहने।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24तारीख को जन्मे जातक मूलांक 6 के होते हैं )

आज मूलांक 6 के जातकों के प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों से लाभ की संभावना है। धन का संचय आवश्यक है।

उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25तारीख को जन्मे जातक मूलांक 7 के होते हैं )

मूलांक 7 के जातकों को आज मानसिक शांति महसूस होगी। कागजी कार्यों में सावधानी बरतें। कोई भी कागज़ साइन करने से पहले कागज़ को ठीक से पढ़ लें।

उपाय – जौ का दान करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26तारीख को जन्मे जातक मूलांक 8 के होते हैं )

आज मूलांक 8 के जातकों के मेहनत करने का दिन है। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन धैर्य से काम बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय – हल्का खाना खाएं यदि संभव हो तो वृत रखें।

मूलांक 9 (9, 18, 27तारीख को जन्मे जातक मूलांक 9 के होते हैं )

मूलांक 9 के जातकों को आज ऊर्जा और साहस के साथ काम करने का मौका मिलेगा । आज आप यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं । संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ हो सकता है। आज आय से अधिक व्यय हो सकता है।

सावधानी: अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रखें, क्योंकि परिवार में गलतफहमी हो सकती है। लाल चंदन का तिलक लगाएं और दिन की शुरुआत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *