वाराणसी।समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी के  पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण पाल सिंह चौहान का  गुरुवार को अचानक हृदयाघात होने से निधन हो गया ।

कृष्ण पाल सिंह चौहान पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व अन्य  पदों पर रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इसके अतिरिक्त चौहान विश्व हिंदू पर्सनल लाॅ बोर्ड ,एवं आल इंडिया हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के केंद्रीय ट्रस्टी एवं  केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के प्रमुख सदस्य श्री कृष्ण पाल सिंह चौहान भी थे वे लंबे समय से  बीमार चल रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अरविंद गांधी की अध्यक्षता में कृष्ण पाल सिंह चौहान को सभी उनके कृतियों पर प्रकाश डाला और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया,तथा दो मिनट का मौन रहकर सभी ने  ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की  प्रार्थना किया है।

शोक सभा में पार्टी के सभी प्रमुख वरिष्ठतम नेतागण में राष्ट्रीय महासचिव डा.सविता पूनम, राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार गुप्ता,सीडीसी चेयरमैन ई.मोइनुद्दीन अहमद, सीईसी चेयरमैन विजय शर्मा, युगुल किशोर विश्वकर्मा,अम्बरीष कुमार द्विवेदी एडवोकेट, राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह पवार, अमर नाथ यादव, डा.जेड.इस्लाम, शशि वर्मा एडवोकेट, श्रीमती सोनी चक्रवाल सहित सभी बड़े नेता एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *