अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

सोमवार का मूलांक 2 और भाग्यांक 6 को मीन राशि में शुक्र का उच्च गोचर और कुंभ में चतुर्ग्रही योग (सूर्य, बुध, राहु, मंगल) सभी मूलांकों के लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा । यह दिन प्रेम, कला, रचनात्मकता और आर्थिक वृद्धि के लिए शुभ है, जबकि अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों को आज करियर में सफलता प्राप्त होगी । आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। धन का संचय करने के लिए दिन अच्छा है।

उपाय – मां दुर्गा को लाल फूल समर्पित करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है ) मूलांक 2 के जातकों का आज भावनात्मक संतुलन बिगड़ सकता है, सावधान रहें अपने दुःख और सुख दोनों में बैलेंस बना कर रखें। आज भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा बजट बिगड़ सकता है।

उपाय – नहाने के पानी में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर नहाएं।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों के लिए आज उच्च शिक्षा और ज्ञान की दिशा में सफलता प्राप्त करने का दिन है । आपके व्यापार में वृद्धि होगी। अपनो के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है।

उपाय – स्नान करते समय पूरे शरीर में सरसों का तेल लगाकर ही स्नान करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज मूलांक 4 के जातकों के जीवन में चतुर्ग्रही योग के कारण उनके कार्यों में तेजी आएगी व्यापार में वृद्धि और विकास होगा , लेकिन उलझनें भी हो सकती हैं।

उपाय – उलझनों से बचने के लिए मूंग दाल का दान करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों को व्यापार में नई डील मिलेगी। दिन अनुकूल रहेगा। गुस्से को नजरंदाज करें।

उपाय – पूरे दिन श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का मन ही मन जाप करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ है,आज विलासिता के वस्तुओं में वृद्धि होगी। कहीं घूमने जा सकते हैं। बड़ों का आशीर्वाद लें।

उपाय – कम बोलें और सोच समझकर बोलें इसके लिए दिन की शुरुआत हरी सब्जियां का दान करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज मूलांक 7 के जातकों का दिन आध्यात्मिक चिंतन में बीतेगा आपका झुकाव आध्यात्म कि ओर रहेगा । आज आप मानसिक शांति की तलाश के लिए किसी शान्त जगह की तलाश कर सकते हैं ।

उपाय – काले तिल का दान करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों के लिए यह समय धन लाभ का है परंतु आज आपका खर्च भी बढ़ेगा। जिससे शाम होते होते मन विचलित हो सकता है।

उपाय- मन को शांत करने के लिए घर से बाहर जाते समय परफ्यूम या सुगंधित पदार्थ लगा कर जाएं।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों को मंगल के प्रभाव से आज पूरा दिन काम में ऊर्जा महसूस होगी । पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। मन अपनो की याद में खोया हुआ रहेगा।

 

उपाय -हनुमान चालीसा का पाठ करें और मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *