साल 2026 की होली की तारीख को लेकर लोगों के बीच बहुत ही ज्यादा कंफ्यूजन बना हुआ है.अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल जी से जानते हैं 3 मार्च या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली और क्या रहेगा होलिका दहन का सही मुहूर्त, चंद्र ग्रहण और सूतक काल

हर साल की तरह इस साल भी होली की तिथि को लेकर बहुत ही ज्यादा कंफ्यूजन और असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोगों का मानना है कि इस बार होली 3 मार्च को मनाई जाएगी तो कुछ लोग होली 4 मार्च को मनाने की बात कर रहे हैं. होली की तिथि को लेकर ज्योतिषाचार्यों और पंचांगों के भी अलग अलग मत सामने आ रहे हैं. लेकिन, अब सवाल यह है कि आखिर होली कब मनाई जाएगी और होलिका दहन कब किया जाएगा. आइए जानते हैं अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल जी से इन सभी प्रश्नों के उत्तर ।

अंक ज्योतिषाचार्य सरिता अग्रवाल जी के मुताबिक, इस बार होली का पर्व 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाया जाएगा क्योंकि उससे एक दिन पहले यानी 3 मार्च 2026, मंगलवार को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा. 2 मार्च 2026, सोमवार को होलिका दहन होगा ।

4 मार्च को होली खेली जाएगी

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, होलिका दहन के ठीक अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है. लेकिन, इस बार होलिका दहन के ठीक अगले दिन यानी 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है.चंद्रग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगा, जो कि भारत में भी दृश्यमान होगा. 3 मार्च की शाम को लगने जा रहे इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 बजे तक रहेगा. 3 मार्च को चंद्रग्रहण और सूतक काल होने के कारण उस दिन होली खेलना संभव नहीं होगा. इसी वजह से 4 मार्च को होली खेली जाएगी।

*कहां कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण?*

3 मार्च को लगने जा रहा यह चंद्रग्रहण भारत में दिखेगा इसके के अलावा पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में भी दिखाई देगा.

*क्या रहेगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त*

अंक ज्योतिषाचार्य सरिता अग्रवाल जी के मुताबिक, इस बार 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा. इस दिन होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *