रिपोर्ट :-उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़। विचार परिवार द्वारा आयोजित होली गीतों के रंग में जम कर खूब झूमे श्रोता गण।

नगर के कालीनगंज चौक रोड स्थित पंचशील वाटिका आर्यमगढ़ में भव्य फाल्गुनोत्सव एवं नव-संवत्सर स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। देर शाम प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपदवासियों ने सपरिवार अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने परस्पर अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में रमेश प्रांत प्रचारक, गोरक्ष प्रांत ने प्रेरक उद्बोधन में भारतीय नव-संवत्सर के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित एवं संस्कारित जीवन जीने का संदेश दिया।

उन्होंने होली के सामाजिक समरसता एवं भाईचारे के संदेश को भी रेखांकित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में अपने गीतों के माध्यम से होली के रंग बिखेरने पहुंचे भोजपुरी युवा कलाकार आर्यन बाबू (लिटिल स्टार ने शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर श्रोतागण जमकर झूम उठे और पूरा वातावरण उत्साह एवं आनंद से भर गया। सभी ने जमकर अबीर गुलाल और फूलों की होली खेली।

कार्यक्रम में सह-संचालक राजेन्द्र, विभाग प्रचारक दीनानाथ, रवि शंकर, कामेश्वर जिला संचालक, अजय, सह जिला संचालक, सह विभाग कार्यवाह रवि, जिला प्रचारक रमाकांत, जिला कार्यवाह अरुण पाल, तेज, सत्यविजय, अभय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, रित्विक, श्रेय और शैलेन्द्र अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *