रिपोर्ट :-उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़।ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन के भोला सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग में वित्त एवं लेखाधिकारी पद पर तैनात विश्वनाथ राम के रिटायरमेंट पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

जिसमें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जितेंद्र कुमार राय, राजेंद्र यादव, अवधराज सिंह, डॉ राजेश सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ला, यशवंत सिंह व अन्य शिक्षकगणों ने संयुक्त रूप से विश्वनाथ राम को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह और फूलमालाओं से लादकर सम्मानित कर सेवाकाल के दौरान इनकी सेवाओं व उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।

इसी के साथ ही सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी।

सम्मान से अविभूत सेवानिवृत्त विश्वनाथ राम ने कहा कि बहुत ही धन्य होता है वह अधिकारी जिसका सम्मान शिक्षक करते है।

उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए अपने सभी सहकर्मियों व शिक्षकों को अपने कर्तव्यों को निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र के प्रति अपना योगदान देने का संदेश दिया। वही अध्यक्ष सुरेन्द्र ने कहा कि शिक्षा विभाग सेवानिवृत्त विश्वनाथ राम के जीवन का अभिन्न अंग रहा है, जिसमें उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। हम सभी शिक्षक इनके परमार्थी जीवन के दीर्घायु और यशस्वी होने की कामना करते है।

इस दौरान अखिलेश तिवारी, अरुण कुमार सिंह, राकेश सिंह, केदार वर्मा, अनिल सिंह, शिव प्रसाद चतुर्वेदी, मनोज सिंह, संतोष राय, वकील मौर्य, सत्य प्रकाश सिंह, हरिप्रसाद सिंह, बृज बिहारी सिंह, रामाशीष राय, अनंत राय, कृपा शंकर राय, प्रियंका श्रीवास्तव, कंचन मौर्य, सुनीता सिंह, पूनम मिश्रा, अनुपमा दूबे, प्रतिमा पांडे, मंजू लता राय, नीलम सिंह, आयशा खान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *