
वाराणसी।रविवार को डोमरी सुजाबाद वार्ड स्थित गंगा तट पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 350 बीघा जमीन पर 03 लाख पौधों को 01 घंटे में लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस अभियान में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी सहित उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।
आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षक–शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों ने भी इस ऐतिहासिक अभियान में महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय जी के नेतृत्व में भाग लिया।
महाविद्यालय के सदस्यों ने प्रशासन द्वारा आवंटित सेक्टर–23 में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता किया।
महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि वृहद वृक्षारोपण अभियान के द्वारा गंगा तट पर हरित पट्टी का निर्माण होगा। जिससे इस क्षेत्र का वातावरण हरा भरा और प्रदूषण मुक्त रहेगा तथा क्षेत्रीय लोगों को शुद्ध वायु का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के औषधीय तथा फलों के पौधों को लगाया गया है, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। 
महाविद्यालय से कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. प्रतिमा राय, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, दीपक कुमार गुप्ता, डॉ. लक्ष्मी, वैशाली पाण्डेय, अंजलि विश्वकर्मा, अजय कुमार शुक्ला, मुकेश कुमार गुप्ता, सोफिया खानम, अल्पा तिवारी, शिव प्रकाश यादव, चंचल ओझा तथा छात्राओं सहित कर्मचारियों ने भाग लिया।
