वाराणसी। कम्पोजिट विद्यालय अर्दली बाजार (एल टी कालेज) की छात्रा खुशरीन ने जिला स्तरीय काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में 10 से 18 आयु वर्ग में लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दिखा दिया है कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी किसी से कम नहीं है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को भी सही मंच मिले तो उनकी भी प्रतिभाएं सभी के सामने निखर कर आयेंगी। सभागार में रोहनिया के विधायक सुनील पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक, अपर नगर आयुक्त संजय तिवारी, बाबूलाल यादव, रजनी सिंह, चेतना कुमारी, अनंत कुमार सिंह,मु इमरान आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *