
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
मंगलवार का मूलांक 3 और भाग्यांक 7 है
इस दिन साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगेगा। यह दिन सृजनात्मकता और ज्ञान में वृद्धि का होगा। लेकिन ग्रहण के कारण सतर्कता रहना होगा (विशेषकर कर्क, सिंह, वृश्चिक, मीन राशि वालों को इस दौरान संयम रखने की आवश्यकता है) ग्रहण का सूतक काल सुबह 6:20 से शुरू होगा। इस समय रिस्तेदारो, पति-पत्नी, बच्चों की भावनाओं में परिवर्तन आ सकता है और कार्यक्षेत्र में भी कार्यों में बदलाव आ सकता है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातकों के लिए इस दिन नेतृत्व क्षमता में वृद्धि का होगा, लेकिन अहंकार व गुस्से से बचें। अन्यथा आप अपना कोई बड़ा नुक्सान कर लेंगे।
उपाय – ग्रहण के दौरान सूर्य के मंत्र ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः। का जाप लाल चंदन की माला से करें। लाल चंदन सर पर धारण करें। ग्रहण के बाद सरसों के तेल से बनी वस्तु का दान करें
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों के लिए इस दिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है साथ ही भावुकता में उतार-चढ़ाव रह सकता है अतः धैर्य रखें।
उपाय – ग्रहण के दौरान अधिक बातचीत न करें।ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्राय नमः का रूद्राक्ष की माला से जाप करें। ग्रहण के बाद आटे में गुड़ मिलाकर दान करें
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों के लिए यह दिन ज्ञान व रचनात्मकता में वृद्धि का होगा। व्यापार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।
उपाय – नहाने के पानी में चंदन की कुछ बूंदें डालकर नहाएं। ग्रहण के दौरान चंदन की माला से ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः। ग्रहण के बाद चावल का दान करें
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों के लिए इस दिन जीवन में अचानक बदलाव आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों में मतभेद हो सकता है। कोई भी निवेश करते समय सावधानी रखें।
उपाय – सवा किलो जौ निकाल कर रखें ग्रहण के दौरान ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः का जाप तुलसी की माला से करें। ग्रहण के बाद स्नान करके जौ किसी सफाई कर्मचारी को दें।
मूलांक 5 (5, 14, 23तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातकों के लिए इस दिन संचार के कार्य में लगे हुए लोगों में निपुणता बढ़ेगी। नए अवसर मिल सकते हैं।धन संचय के लिए दिन अच्छा है।
उपाय – 21 हरी इलायची का दान ग्रहण के बाद करें । ग्रहण के दौरान तुलसी की माला से
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नम: का जाप करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों के लिए यह दिन पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलने का रहेगा, आज सुख-सुविधाओं की सामग्री में वृद्धि होगी।
उपाय- सरसों के तेल का दान ग्रहण के बाद करें। ग्रहण के दौरान स्फटिक की माला से ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जाप करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों के लिए
यह दिन अंतर्ज्ञान मजबूत करने का होगा, स्वंय के अंदर झांके और आत्म-चिंतन करें ।आपके जीवन और व्यापार में हुई गलतियों में सुधार करें।
उपाय – ग्रहण के दौरान ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः का जाप तुलसी की माला से करें। ग्रहण के बाद भगवान को गुड़ का भोग लगाएं
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8के जातकों के लिए यह दिन करियर में मेहनत का है मेहनत का फल अच्छा मिलेगा, लेकिन आज व्यापार और नौकरी दोनों में संघर्ष रह सकता है।
उपाय – ग्रहण के दौरान ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जाप करें। ग्रहण के बाद अपने शरीर के भार का एक चौथाई हिस्सा मूंग का दान करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों के लिए यह दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है।
उपाय: ग्रहण के दौरान सुंदरकांड का पाठ करें और ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का जाप करें।ग्रहण के बाद हनुमान मंदिर में 11 पान के पत्ते चढ़ाएं।
