
वाराणसी। महिला शिक्षक संघ चिरईगांव ब्लाक अध्यक्ष कल्पना तिवारी के नेतृत्व में खण्ड शिक्षाधिकारी प्रीति सिंह से शिष्टाचार भेंट किया। तथा होली की बधाई दी।
उक्त अवसर पर चिरईगांव ब्लॉक के पदाधिकारीगण ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना तिवारी, महामंत्री शशि सिंह, उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, संगठन मंत्री मीनू पटेल एवं प्रिया तथा जिला संगठन मंत्री सरिता पांडे शामिल रही।
खंड शिक्षाधिकारी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। सभी ने रंगों के इस पावन पर्व को प्रेम, भाईचारे और एकता के साथ मनाने का संकल्प लिया।
