
वाराणसी। दो दशक पहले से भ्रष्टाचार मिटाने में लगे रहे उस वक्त के साधारण से पत्रकार कौसर कुरैशी ने पीसीएस अधिकारी सोसाइटी रजिस्ट्रार और उसके बाबू को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़वाया। फलस्वरूप हमारी संस्था ने काशीरत्न से नवाजा। बाद में कम उम्र में ही अपनी ईमानदार पत्रकारिता के बल पर 1998 में ही कुरैशी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मान्यताप्राप्त पत्रकार हो गए।
फिर ‘काशी पत्रकार संघ’ में कार्यकारिणी सदस्य और नाम मात्र के मुस्लिम सदस्य रहते हुए भी काशी की गंगा-जमुनी तहजीब को जिंदा रखते हुए संघ के बहुतायत ब्राम्हण, लाला व ठाकुर सदस्यों ने मिलकर रोहित चतुर्वेदी से भी ज्यादा वोट देकर उन्हें उनसे ऊपर पत्रकार संघ का वरिष्ठ मंत्री बनाया।

वर्तमान में कुरैशी जी देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘दैनिक जागरण’ के डिप्टी चीफ सब एडिटर के पद से रिटायर हुए हैं ।
*आज वरिष्ठ पत्रकार काशीरत्न कौसर अली कुरैशी का जन्मदिन है आईएजे परिवार की हार्दिक बधाई की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*
