दुर्गा पूजा पंडाल में एक मिनट में 14 गोलगप्पे खाने का बना रिकॉर्ड

रिपोर्ट :- अनुपम भट्टाचार्य

वाराणसी ।तिलभांडेश्वर स्थित साधन समर आश्रम के प्रांगण में मां दुर्गा की पूजा विधि विधान से सम्पन्न हुई।

नवमी तिथि पर मनोरंजन के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसका संचालन वरिष्ठ पदाधिकारी दिलीप डे एवं राम बाबू यादव ने किया।

प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर , धुनुची डांस, संख्य ध्वनि, योगा एवं गोलगप्पा खाने का प्रतियोगिता रहा। जिसमें गोलगप्पा केवल महिलाओं के ही था। समस्त प्रतियोगिता में महिलाएं बच्चे बहुत उत्साहित दिखे।

गोलगप्पा खाने वालों में सबसे अधिक एक मिनट में 14 गोलगप्पा खाने पर बुजुर्ग महिला को प्रथम पुरस्कार मिला । द्वितीय पुरस्कार एक मिनट में 13 गोलगप्पा खाने वाले को मिला।

समस्त प्रतियोगिता में सफल रहे प्रतिभागियों को समाज सेवक दिलीप डे ने वितरित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *