धूमधाम से मनाया गया ‘सिंदूर खेला’, महिलाओं ने एक-दूसरे को लगाया सिंदूर

​वाराणसी। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति वरूणापुल के पंडाल में बुधवार को बंगाली परंपरा के अनुसार ‘सिंदूर खेला’ का भव्य और भावुक आयोजन किया गया। महिलाओं ने माँ दुर्गा के चरणों में सिंदूर अर्पित कर अखंड सौभाग्य, सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, राजन सोनकर लालू, मीनू विश्वकर्मा, नीतू सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *