
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़।पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित एलआईयु कार्यालय में उपनिरीक्षक पद पर तैनात पीतांबर यादव के रिटायरमेंट पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें इंस्पेक्टर अरविंद राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शरद सिंह, उपनिरीक्षक इस्लाम खां, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी अखिलेश यादव व कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पीतांबर यादव को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व फूलमालाओं से लादकर सम्मानित कर सेवाकाल के दौरान इनकी सेवाओं व उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
वही वरिष्ठ अधिकारियों व सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए पीतांबर ने कहा कि पुलिस विभाग उनके जीवन का अभिन्न अंग रहा है, उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

इस दौरान शशिधर सिंह, अजय, पुष्पेंद्र, सुमन यादव, बलराम सिंह, अनुभव, मनीष सिंह, आदित्य यादव, लल्लन शर्मा, अविनाश फर्स्ट, अविनाश सेकंड, जीनम, रामतेज, शैलेंद्र, मनजीत, रविंद्र गौतम, कमल किशोर, जितेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
