वाराणसी। द इंस्टीट्यूट आफ चार्टड एकाउंटेंट आप इंडिया नई दिल्ली द्वारा सोमवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट अंतिम परीक्षा (जनवरी 2026) का परिणाम घोषित किया गया। घोषित परिणाम के अनुसार वाराणसी से अंतिम परीक्षा में कुल 238 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 44 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। इनमें 04 अभ्यर्थियों ने दोनों समूह उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया। वाराणसी के अभिनव टिबेरवाल ने सर्वाधिक 326 अंक प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया। इसके अतिरिक्त तनुश्री अग्रहरी, क्षितिज वर्मा, शोभित पांडेय, सुगंधा रोड़ा एवं दिशा गुप्ता ने भी अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने में सफलता प्राप्त की। वाराणसी शाखा के अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष एवं छात्र गतिविधि अध्यक्ष सीए नमन कपूर, कार्यकारिणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय तथा पूर्व अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *