वाराणसी। मीरा फाउंडेशन ने सोमवार को गरीब और जरूरतमंद बच्चों की जिंदगी में खुशियों के रंग भरने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। संस्था की ओर से बच्चों को गुझिया, पिचकारी, रंग-गुलाल तथा नए कपड़ों का वितरण किया गया। जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। संस्था की टीम ने नदेसर जदीद बाजार, बघवा नाला राजभर बस्ती, शिवपुर सोनकर बस्ती तथा पहड़िया बनवासी टोला क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों के बीच सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ होली की तैयारियों में भाग लिया और संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सोनम प्रसाद, अजय, जिगर, दीपशिखा, शाहिंदा हसीब, विजय टाटा एवं मनोज कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *