अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

शुक्रवार का मूलांक 6 शुक्र और भाग्यांक 1 सूर्य है

 

यह दिन रचनात्मकता, प्रेम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए उत्तम है लेकिन दिखावे से बचने की आवश्यकता है ।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों के लिए आज के दिन कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य की नई शुरुआत हो सकती है आज आपको गुप्त शत्रुओं और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा।

उपाय – सूर्य को जल अर्पित करें और ऊं घृणि सूर्यास्त नमः का 21 बार जाप करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी से काम करना होगा तभी कार्यों में मुनाफा मिलेगा।ओवरथिंकिंग न करें अत्यधिक सोच से थकान हो सकती है

उपाय – दिन में 21 मिनट योग करें। सफेद वस्तु का दान करें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों को आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा । सृजनात्मकता बढ़ेगी। परंतु अहंकार से दूर रहें। आफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है।

उपाय -पीले रंग का कपड़ा पहने और चने की दाल शिवलिंग पर अर्पित करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों के लिए आज का दिन पुरानी मेहनत का फल पाने का है । आज आफिस में काम की अधिक रहेगा । स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

उपाय -काले तिल का दान करें और मन को शांत करने के लिए कुछ वक्त मौन धारण करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आया है आपका बोला हुआ आपके लिए बहुत लाभकारी होगा। परंतु डिजिटल कार्य में सतर्क रहें कुछ भी फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्स एप पर अपलोड करने से पहले उसे पढ़ें, जल्दबाजी न करें।

उपाय – हरे रंग के कपड़े पहने और ऊं बुधाय नमः का 51 बार जाप करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मकता बढ़ाने कुछ नया सीखने और रिश्तों में मधुरता लाने का है । आज आपको दिखावे से बचना चाहिए और गले या शुगर से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहना चाहिए ।

उपाय – सुगंधित पदार्थ लगाएं । हरे पौधे में पानी डालें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातकों के लिए आज के दिन किस्मत का सहयोग मिलेगा रुके हुए कार्य बनेंगे।अनावश्यक तनाव लेने से बचें । रूकें हुए धन के आगमन का दिन है।

उपाय -जल में दूध डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है)

मूलांक 8 के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति में सुधार का है पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा। निवेश करते समय समझदारी रखनी होगी।

उपाय – काली उरद शनि जी को समर्पित करें ।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों का आज स्वास्थ्य अच्छा का रहेगा । आफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। जो भी निर्णय लेंगे उसमें में सफलता मिलेगी। आज जल्दबाजी करने से बचें। रिश्तों में भरोसे की कमी न आने दें ।

उपाय- लाल वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *