वाराणसी। नगर की प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल ‘काशी का न्यूज़’ का तीसरा स्थापना दिवस गुरुवार को नवापुरा, दारानगर स्थित नमस्तेस्तु. डाँट इन कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर काशी का न्यूज़ के संस्थापक/ संपादक आनंद सिंह अन्ना ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति ‘काशी का न्यूज़’ परिवार द्वारा स्थापना दिवस पर एक समाजसेवी को सम्मान के क्रम में आज नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी, पत्रकार संजय प्रजापति को साफा बांधकर, अंग वस्त्र, रुद्राक्ष की माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समाजसेवी संजय प्रजापति ने ‘काशी का न्यूज़’ परिवार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवांगी सिंह, रंजीता सिंह, वैभवी सिंह चैनल परिवार एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रभात श्रीवास्तव, कैलाश सिंह विकास, देवेंद्र श्रीवास्तव, ऋषि देव उपाध्याय, एस बी सिंह, शेखर पांडे, विनय श्रीवास्तव आदि पत्रकारगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *