वाराणसी।श्री कृष्ण उत्सव सेवा समिति ने श्री गणेश चतुर्थी जन्मोत्सव का आनंदमय पर्व बहुत ही सुन्दर ढंग से मनाया गया। मध्य दोपहर में भगवान श्री गणेश जी का वेद प्रकाश मिश्र कलाधर गुरू द्वारा वैदिक मंत्रो के साथ पूजन शुरू हुआ । जिसमें गंगाजल और दूध दही घी शहद चीनी एवं पंचामृत से अभिषेक कर बहुत सुन्दर तरीके से उनका श्रृंगार किया गया। भगवान गणपति का लड्डू ,धान लावा और दूर्वान्कुर से 1008 नामो से सहस्त्रअर्चन कर मोदक और मालपुआ फल से भोग लगाया गया। आरती कर, सभी श्रध्दालुओ में प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशोक कसेरा, विनोद कसेरा, भईया लाल सहित अनिल कसेरा विष्णु कसेरा सोनू अरूण कसेरा अन्य बहुत लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *