
वाराणसी । रामघाट स्थित सांगवेद विद्यालय में विद्यालय के प्राचीन अध्यक्ष पद्मभूषण पंडितराज श्री राजेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी की स्मृति सभा का आयोजन बुधवार को काशी के सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित ब्रजबल्लभ पाठक जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री पाठक जी ने कहा कि शास्त्री जी का स्मरण ही हमें पवित्र कर देता है। उनके आदर्शमय जीवन का हम सबको अनुसरण करना चाहिए।
स्मृति सभा में उपस्थित विद्वानों ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन तपोमय , त्यागमय और विद्या सदाचार संपन्न था। वह भारतीय विद्याओं के सच्चे उपासक थे ।उनकी जीवनी से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यक्ष वेदमूर्ति पंडित विश्वेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी ने किया विद्वत पूजा एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
