अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

शनिवार दिन का मूलांक 7 और भाग्यांक 2 है

 

ज्ञान, अंतर्ज्ञन और सहयोग का दिन है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन सोच-समझकर और एक्सपर्ट की सलाह से ही निर्णय लें।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी और करियर में उन्नति के योग हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी भी कागज़ पर साइन करने से पहले कागज़ को दो बार चेक कर लें।

उपाय – काले वस्त्र का दान करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों का आज के दिन रचनात्मकता बढ़ाने का है । आज मन शांत रहेगा । साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी परन्तु भावुकता से बचें।

उपाय – अनावश्यक यात्रा से बचें अपने ऊपर से काली सरसों 11 बार एंटीक्लॉकवाइज उतार कर पीपल के पेड़ के नीचे डाल दें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों का आज का दिन ज्ञानवर्धक कार्यों में लगेगा। शिक्षा और व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई भी निवेश सोच-समझकर करें।

उपाय – 9 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों को आज अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पैसों के मामले में सतर्क रहें। शेयर बाजार में निवेश करने से बचें।

उपाय – काले कुर्ते को मीठा खाने को दें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों का आज का दिन व्यापार में बड़ा मुनाफा प्राप्त करने का है लेकिन कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

उपाय – तुलसी की पांच पत्तियां शिव मंदिर में अर्पित करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर जरूर से ज्यादा खर्च हो सकता है । प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।धन हानी के संकेत मिल रहे हैं।

उपाय – सरसों तेल में अपना चेहरा देखकर उसे दान करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातकों का दिन आज आत्म-चिंन्तन में बीतेगा। केतु के प्रभाव से आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और गहरे विषयों को समझने की क्षमता विकसित होगी। कार्य प्रबंधन में सुधार होगा। परिवार से दूर रह रहे हैं तो उनसे संपर्क बनाए।

उपाय – पीली सरसों का दान करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों को आज उनकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, काम का बोझ ज्यादा हो सकता है।

उपाय – नींबू पानी पी कर दिन की शुरुआत करें और पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों का शरीर में अधिक ऊर्जा महसूस होगी । आज आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी या जमीन को यदि आप बेचते हैं तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

उपाय- शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और शनि देव के मंत्रों का जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *