
डा कैलाश सिंह विकास को “Alliance of International Peace Ambassadors” और “United Nature Human Rights Association” की ओर से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनके निष्पक्ष, सच्चे और उत्कृष्ट पत्रकारिता के योगदान के लिए दिया गया है।
इस अवसर पर कैलाश ने कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी पत्रकारों के लिए है जो आज भी सच्चाई और स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं। हम सभी को मिलकर एक शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण दुनिया के लिए काम करना है।”
आयोजकों ने पेशेवर पत्रकारिता के महत्व और इसके समाज में सकारात्मक प्रभाव को उजागर किया। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया, जिनमें Global Peace Ambassador डॉ. दाऊद खलील इब्राहीम और Amb Dr. Mohammed Sahill Khan शामिल थे।
यह पुरस्कार समारोह न केवल पत्रकारिता के प्रति समर्पण को सराहता है, बल्कि समाज में शांति और मानवाधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
कैलाश सिंह विकास का यह अवार्ड, उनके कार्यों को मान्यता देते हुए, उन्हें आगे बढ़ने और समाज के लिए और अधिक सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
संपर्क जानकारी:
डा कैलाश सिंह विकास
मोबाइल:- 93354 38153
