स्वजातीय सांसद व विधायक समारोह में शामिल होंगे 

 

वाराणसी। काशी की पावन धरा पर सोनार समाज की राष्ट्रीय संस्था “स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान, वाराणसी” द्वारा 8 मार्च 2026, रविवार को नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम् लाॅन में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त पुनीत मांगलिक कार्यक्रम में स्वजातीय 7 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा, जिसमें परिवारिक रुप से किए जाने वाले सभी धार्मिक / वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न करायें जायेंगे। ‌‌‍‌विवाह से पूर्व पंजीकृत जोड़ों में 7 दूल्हों का “सामूहिक बारात” उन्नति रेजीडेंसी, मैदागिन पेट्रोल पंप के सामने से सुबह 10 बजे उठकर मध्यमेश्वर, दारानगर, डी. ए. वी. कालेज, आदर्श इंटर कॉलेज, ईश्वरगंगी होते हुए नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम् लाॅन जाएगी, तत्पश्चात वहां पर सभी कन्या पक्ष के परिवार की महिलाओं द्वारा परछन के बाद लाॅन के प्रांगण में सुसज्जित भव्य मंच पर सभी जोड़ों का जयमाल कराया जाएगा।

जयमाल के साथ ही उपस्थित अतिथियों व समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा वर-वधू को आशीर्वाद देने के उपरान्त सभी जोड़ों का एक विवाह मंडप में वैदिक रीति रिवाज से परिणय संस्कार कराया जाएगा।

सभी जोड़ों को शुभाशीर्वाद के साथ नव वैवाहिक जीवन में उपयोगी आवश्यक सामान संस्थान एवं समाज के द्वारा समान रूप से प्रदान किया जाएगा।

सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी व पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी जी, राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप वर्मा जी, विधायक हाटा उ प्र मोहन वर्मा जी, सदस्य विधान परिषद औरंगाबाद बिहार जीवन लाल जी, जौनपुर से नन्हे लाल वर्मा जी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा जी सहित अनेकों जनप्रतिनिधियों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

सम्मेलन में समाज की अग्रणी संस्थाओं सहित उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ , गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा एवं अन्य कई प्रदेशों से संस्थान के पदाधिकारी व समाजसेवी बंधु उपस्थित होंगे।

स्वर्णकार भारती सेवा

संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के सहयोगी व साक्षी बनेंगे जो कार्यक्रम की सफलता में शोभायमान होगा ।

संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में हम स्वर्णकार समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं को सपरिवार आग्रह सहित आमंत्रित करते हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय संस्थापक ई० योगेंद्र कुमार, राष्ट्रीय संयोजक व सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष रवि सर्राफ, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ, जिलाध्यक्ष किशोर सेठ, सामूहिक विवाह सम्मेलन संयोजक कमल कुमार सिंह, जिला महासचिव अरूण सोनी, सम्मेलन संरक्षक विष्णु दयाल, सम्मेलन संरक्षक दीपक कुमार सेठ, सम्मेलन कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, महिला जिलाध्यक्ष बेबी सेठ, महिला नगर अध्यक्ष सुनिति सिंह, अनिल सेठ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *