वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत के तत्वावधान में ‘अस्मिता लीग’ के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता में संबोधित करते हुए बताया कि मेरा युवा भारत वाराणसी , भारतीय खेल प्राधिकरण वाराणसी तथा जनपद खेल कार्यालय वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘अस्मिता लीग के तहत बालिका खिलाड़ियों को जीवन में फिट रहने के उद्देश्य से ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक पर 8 मार्च को प्रातः 8 बजे से आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ की स्पर्धाएं कराई जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में तीन आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं।

13 वर्ष से कम आयु वर्ग,13 से 18 वर्ष आयु वर्ग, 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग।

इस अवसर पर उपनिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण, शुभांशु दुवेदी,उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ मंज़ूर आलम अंसारी, एवं वरिष्ठ कुश्ती कोच गोरखनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *