वाराणसी। व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी में मिशन रोजगार के अंतर्गत केंपस प्लेसमेंट का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी परिसर में 21 सितंबर गुरुवार को सुबह 10 बजे आयोजित किया गया है। प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण कुमार यादव ने बताया कि कैंपस में जय भारत मारुति लिमिटेड अहमदाबाद गुजरात द्वारा पुरुष व महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पूर्व वर्षों में उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनका आयु 18 से 45 के बीच है, प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना पासपोर्ट साइज फोटो समस्त मूल प्रमाण पत्र के साथ छाया प्रति सहित दो पासपोर्ट साइज फोटो और पैन कार्ड आधार कार्ड साथ लेकर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *