वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ईज़ी हेल्प संस्था द्वारा 8 मार्च को सुबह 11 बजे से कमिश्नरी सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। संस्था के संस्थापक विवेक कुमार सिंह और डायरेक्टर कोमल सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 महिला एवं पुरुषों को प्रेरणा स्तम्भ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए 15 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी, ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें। कोमल ने बताया कि 200 महिलाओं को उपहार स्वरूप एक-एक साड़ी और सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *