क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़

 

रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़।जनपद के बिलरियागंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम शांतिपुर के मूल निवासी भाई-बहन ने संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है ।

शांतिपुर निवासी अधिवक्ता सूर्यप्रकाश उपाध्याय जो वर्तमान में लखनऊ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं तथा उनकी पत्नी प्रतिभा उपाध्याय जो एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं ।

उनके पुत्र आदित्यहृदय उपाध्याय ने यूपीएससी परीक्षा में 154वीं रैंक प्राप्त की है जबकि उनकी छोटी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल कर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। शैक्षणिक उपलब्धियों के मामले में भी दोनों भाई-बहन का रिकॉर्ड बेहद उत्कृष्ट रहा है । आदित्यहृदय उपाध्याय रुड़की से बीटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं । वहीं आयुषी उपाध्याय ने नेशनल लॉ कॉलेज से ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। बिलरियागंज क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर थी और परिजनों को बधाई देने का ताता लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *