अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

रविवार दिन का मूलांक 8 (शनि) भाग्यांक 3 ( गुरू )होगा

 

दिन कर्म प्रधान रहेंगा , मेहनत का फल मिलेगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों को आज घर और व्यापार में नेतृत्व करने के नए अवसर मिलेंगे। आप हर कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे,आपकी मदद से सभी कार्य समय पर पूरे होंगे.

उपाय – सूर्य को जल में हल्दी मिलाकर अर्घ्य दें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी, घर और व्यापार में कार्य और व्यवहार में संतुलन बना रहेगा. परंतु मन शांत को रखने की आवश्यकता है.

उपाय – चांदी के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आज आपको व्यापार से संबंधित सभी निर्णयों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ बढ़ेगा.और परिवार के लोगों में आपसी समझ बढ़ेगी उनका साथ आपको मिलेगा।

उपाय – रोली जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों को आज कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। जोखिम लेने से बचें, सोच-समझकर फैसले लें. निवेश करने के लिए दिन अच्छा है लेकिन किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

उपाय – चिड़ियों के लिए जौ डालें

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 आज आपके व्यापार में वृद्धि होगा। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा. अनावश्यक रूप से धन खर्च करने से बचें।

उपाय – सूर्य के मंत्रों का 21 बार जाप करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों के जीवन में आज प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। करियर में भी तरक्की संभव है. निवेश के लिए समय अनुकूल है कोई मकान या दुकान लेना चाहते हैं तो आज पहल करें।

उपाय – चावल के 11 दाने जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज आपको सावधानी रखनी होगी कोई भी काम बहुत सोच-समझकर करें। कार्यव्यवस्था पर भरोसा रखें. परिवार को पूरा समय दें।

उपाय – सूर्य को अर्घ्य दें और लाल चंदन शिवलिंग पर अर्पित करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज का दिन मूलांक 8 के जातकों के लिए पिछले किए गए कार्यों का फल पाने का है । मेहनत का परिणाम सकारात्मक मिलेगा। करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें.

उपाय – लाल रंग का कलावा अपने सीधे हाथ की कलाई में बांधे।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों का आज का दिन अपनी बात लोगों के सामने व्यक्त करने का है । घर और व्यापार में समय देना होगा । जीवन को अनुशासित रखना आवश्यक है।

उपाय – सूर्य नमस्कार करें और सूर्य को जल अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *