वाराणसी।राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई 4 वसंत कन्या महाविद्यालय द्वारा 7 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व दिवस पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, उनकी समस्याओं और समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूकता फैलाना, विशेष रूप से भारतीय महिलाओं की भूमिका को समझाना था।

कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों, अध्यापकों और आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय सेवा योजना की ताली एवं लक्ष्य गीत से हुई तत्पश्चात डॉक्टर शुभांगी श्रीवास्तव ने समस्त शिक्षिकाओं मुख्य अतिथि एवं छात्राओं का स्वागत किया।

इस अवसर पर , डॉ. आरती चौधरी , डॉ. अनुराधा बापुली, डॉ अनु सिंह, डॉ पूर्णिमा सिंह, डॉ श्वेता की विशेष सहयोग रहा।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर शुभ्रा सिन्हा ने महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत निर्णय लेने की क्षमता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने महिलाओं की आर्थिक निर्भरता और आत्मनिर्भरता के विषय में भी अपने विचार साझा किए। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने समाज में महिलाओं के महत्व और उनके मूल्यों को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पूरे शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने महिलाओं और समाज से जुड़े मनोवैज्ञानिक तथा सामाजिक प्रश्नों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इसके बाद कृष्णा यादव (बी.ए. द्वितीय वर्ष) और शालिनी यादव (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने महिला दिवस पर कविता पाठ किया। छात्राओं को हस्तकला कौशल आर्ट एंड क्राफ्ट में तीन दिवसीय कार्यशाला को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री शालिनी गुप्ता ने किया धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर शुभांगी श्रीवास्तव ने दिया।

अंत में शिविर का समापन NSS स्वयंसेवकों में महिलाओं के सशक्तिकरण के मनोवैज्ञानिक पक्ष को समझने और उसके प्रति प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *