
वाराणसी।इंजीनियर रामनरेश “नरेश” का 70 वां जन्म दिवस चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट)कार्यालय इंदिरा नगर चितईपुर, वाराणसी में चंद्रा साहित्य परिषद द्वारा एक काव्य गोष्ठी के माध्यम से मनाया गया I
श्री नाथ सोनांचली जी ने कहा कि जहां सादगी और सौम्य व्यक्तित्व के साथ हिंदी कविताओं को बढ़ावा दे रहे हैं कवि नरेश, वहीं पर युवाओं में भी कविता के प्रति लगाव और विषयों पर आधारित रचना धर्मिता से जुड़ने के लिए प्रेरणा श्रोत भी हैंI
अध्यक्षता वाराणसी के सुप्रसिद्ध गजलकार कवि गिरीश पांडेय काशिकेय तथा संचालन नव प्रवाह साहित्यिक मंच मधुपुर, जिला – सोनभद्र से आये वरिष्ठ कवि श्री नाथ सोनांचली ने किया I
काव्य गोष्ठी और जन्म दिवस का संयोजन श्री सी एल विश्वकर्मा ने किया ।
कवि रामनरेश “नरेश” जी के 70 वें जन्म दिन पर आयोजित इस काव्य गोष्ठी का शुभारंभ जौनपुर से पधारे डॉ. छोटे लाल सिंह मनमीत जी द्वारा सोहर गीत से हुआ I
कवि राम नरेश जी ने चैता गीत “कागा लेइके अबीर,उड़िजा बलम जोहत होइहैं ” गजल सुनाकर काव्य गोष्ठी को नई ऊंचाई प्रदान की I
नाथ सोनांचली जी ने अपने जाने माने अन्दाज में सुंदर गीत गजल और काशिका बोली के मिठास से बनारस की विशेषता वाली रचनाओं को सुना कर सबका मन मोह लिया I
जन्म दिवस पर डॉ.छोटे लाल सिंह मनमीत जी द्वारा सुमधुर गीत व गज़ल सुनाकर जन्म दिन महोत्सव में भव्यता ला दी I
सभी कवियों ने कवि नरेश के जन्म दिन की बधाई देते हुए बहुत सुंदर रचनाएँ पढ़ीं I
कवि राम नरेश नरेश,श्री गिरीश पांडेय काशिकेय, दीपक दबंग, प्रिय दर्शी अशोक सिंह ने अपनी रचनाओं से होली को जोड़ते हुए इस काव्य गोष्ठी को बुलंदियों तक पहुंचाया I
चंद्रा साहित्य परिषद के मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार, आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नजर न्यूज नेट वर्क के सीएमडी डा कैलाश सिंह विकास जी की उपस्थिति ने कवियों को नव सृजनशीलता में और निखार लाने को प्रेरित किया I
संयोजक एनटीपीसी के पूर्व अपर महाप्रबंधक श्री सी एल विश्वकर्मा ने कवि नरेश के लिए सतायु की कामना करते हुए चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के बढ़ते कदम के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया I
श्री चंद्रसेन भारतीय , पत्रकार आनंद सिंह अन्ना सहित अन्य अतिथियों ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किये I
कवि इंजीनियर राम नरेश “नरेश” द्वारा आये हुए अतिथि कवियों को आभार तथा डॉ. कैलाश सिंह विकास के धन्यवाद ज्ञापन किया।
