
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को जिला संगठन की मासिक बैठक के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न विधानसभाओं के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को होली और रमजान की बधाई देते हुए कहा कि एसआईआर अभियान में कार्यकर्ताओं ने मेहनत और लगन से काम किया है। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए पीडीए समाज की 12-15 सदस्यीय समितियां गठित की जाएंगी। अंत में वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह यादव के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक कैलाश सोनकर, महेंद्र सिंह यादव, हीरालाल मौर्या, उमेश प्रधान, रामसिंह यादव, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, आकाश मौर्या, कमलेश पटेल, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर सिंह, धर्मेन्द्र सिंटू, गोपाल पाण्डेय, शशी यादव, हीरू यादव, विद्या भारती, मनोज यादव, पार्वती कन्नौजिया, अक्षय प्रधान बबलू, सतेन्द्र यादव, बाबूलाल यादव, शिवप्रसाद गौतम, रामकुमार यादव, राहुल सिंह, सुनील यादव एडवोकेट, रामसिंह भारद्वाज, गोपाल यादव, अनूप नट, वरुण सिंह, संजय यादव, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, लवकुश पगड़ी, सलमा बेगम, अश्विनी चौहान, डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी, आनंद पटेल, सुजीत पांडेय शमशेर, रवींद्र फौजी, धर्मेन्द्र फौजी, सुरेश मौर्या, लालमन फौजी, बाल्मिकी फौजी, आलोक सौरभ, इश्तियाक बल्ली, महेश फौजी, किशन सेठ, कमलाकांत प्रजापति, कुलदीप कुमार, अयाज खान, रीना यादव, रूबी खान व विनोद शुक्ला आदि थे।
