वाराणसी। ईजी हेल्प संस्था की ओर से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कमिश्नरी सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था की डायरेक्टर कोमल सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। मुख्य अतिथि डा.दिव्या सिंह और विशिष्ट अतिथि डा.सोनाली गुप्ता,अशोक पाण्डेय और आयुष नारसारिया थे। स्वागत भाषण संस्थापक विवेक कुमार सिंह दिया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए रश्मि त्रिपाठी,विजेता सचदेवा, धर्मेन्द्र त्रिपाठी,अमर अग्रवाल,बीनू ढींगरा, समाजसेवी अरविन्द कुमार विश्वकर्मा,सुधा दीक्षित,मुकेश,स्वर्ण निगम,विशाल कृष्ण विपीन समेत 16 महिला एवं पुरुषों को प्रेरणा स्तम्भ सम्मान से सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए 15 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया,ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें। समारोह में 200 महिलाओं को उपहार स्वरूप एक-एक साड़ी और सेनेटरी पैड वितरित किए गए। तीन समर्पित सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था की डायरेक्टर कोमल सिंह और संचालन अंजना झा ने किया। इस अवसर पर डा.सुजीत कुमार चौबे,डा.कैलाश सिंह विकास, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन सिविल डिफेंस अरविन्द विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव,विकास सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *