अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

मंगलवार का मूलांक 9 और भाग्यांक 4 है यह दिन मंगल और राहु द्वारा शासित है। दिन अत्यंत भाग्यशाली है, जो करियर में सफलता और आर्थिक वृद्धि कराएंगा ।

 

मूलांक 1: ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों को आज करियर में नए अवसर मिलेंगे, नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।

उपाय – दूध का दान करें।

 

मूलांक 2: ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है , यदि साझेदारी में काम करते हैं तो सावधानी रखें पार्टनर के साथ विचारों के मतभेद हो सकते हैं।

उपाय – चांदी से बनी कोई वस्तु अपने से बड़ी महिला को दें।

 

मूलांक 3: ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ लेकर आया है, आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। जल्दबाजी करने से बचें ।

उपाय – दही में हल्दी मिलाकर किसी गरीब को दान करें।

 

मूलांक 4: ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों को आज मेहनत का फल मिलेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाजार की चीजों को खाने से बचें।

उपाय – स्लिपर का दान करें।

 

मूलांक 5: ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों को आज संचार और रचनात्मकता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन शांत रहेगा। परंतु किसी अपने की याद सता सकती है।

उपाय – 15 मिनट सुबह के समय ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

 

मूलांक 6: (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों की सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी, प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत का ध्यान रखें कमर के निचले भाग में दर्द हो सकता है।

उपाय – दोनों पैरों की मालिश करें और सफेद मिठाई का दान करें।

 

मूलांक 7: ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातकों का रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, आध्यात्मिकता की ओर झुकाव होगा। परंतु धन का अनावश्यक खर्च हो सकता है।

उपाय – रात का बना खाना खाने से बचें किसी वृद्ध महिला को दूध का दान करें।

 

मूलांक 8: ( 8, 17, 26 को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 आज आपको कड़ी मेहनत और धैर्य से सफलता मिलेगी, धन लाभ होगा, व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

उपाय – सफेद फूल मां लक्ष्मी को समर्पित करें।

 

मूलांक 9: ( 9,18,27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों के लिए आज का दिन सुखद अनुभव लेकर आया है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी यदि मीडिया से जुड़े हुए हैं तो प्रमोशन हो सकता है। किसी से कोई भी वादा करते समय सावधानी रखें।

उपाय – पूरा दिन अपने साथ सफेद रूमाल रखें और पीला रंग का फूल मां दुर्गा को समर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *