वाराणसी। मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के तत्वावधान में “माय भारत (MY Bharat)” के माध्यम से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इस क्रम में वाराणसी जनपद के युवाओं के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 मार्च 2026 को प्रातः 9:15 बजे से राजर्षि सेमिनार हॉल, उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी में किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह के अनुसार इस यूथ पार्लियामेंट का विषय “आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक (50 Years of Emergency: Lesson for Indian Democracy)” निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को इस विषय पर तीन मिनट का वक्तव्य प्रस्तुत करना होगा। प्रतिभागी हिंदी अथवा अंग्रेज़ी किसी भी भाषा में अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं।
यूपी कालेज के प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के केवल वही युवा पात्र होंगे जो वाराणसी जनपद के मूल निवासी हैं। प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दिन अपने साथ आधार कार्ड तथा संस्थान का पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक युवाओं को 11 मार्च 2026 की शाम 6:00 बजे तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। यूपी कालेज के प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार पंजीकरण के लिए प्रतिभागियों को दोनों लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। यदि कोई अभ्यर्थी केवल एक लिंक पर पंजीकरण करता है तो उसकी प्रतिभागिता के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
पंजीकरण के लिए लिंक इस प्रकार हैं –
Link 1 (MY Bharat Portal): https://shorturl.at/7M7E2
Link 2 (Google Form): https://forms.gle/tGWsoAeTeML7i9Yg8
जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने वाराणसी के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस लोकतांत्रिक संवाद के मंच से जुड़ने की अपील की है, जिससे युवा अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें और भारतीय लोकतंत्र के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रसंगों पर विमर्श कर सकें। जिला लेवल पर चयनित 10 अभ्यर्थियों को विधानसभा में आयोजित यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
