
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निरोगायतन योगपीठ फाउंडेशन में अस्मिता योगासन लीग का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना विशेष रूप से बालिकाओं और महिलाओं को योगासन खेल से जोड़ना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है तथा योगासन खेल को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में अंडर 18 एवं 18 + आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट योग कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों में श्रीमती विमला सिंह जी (क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी) साध्वी दिव्या प्रभा दीदी जी (संस्थापिका – इंटरनेशनल चंद्रमौली चैरिटेबल ट्रस्ट गुरुकुलम्), श्रीमती पूजा दीक्षित जी (सह सचिव – श्री आर्य महिला हितकारिणी परिषद तथा एडिशनल /मैनेजर, AMNM मॉडल स्कूल), श्री तिलक राज कपूर जी (महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति पदक, संग्राम मेडल एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित), श्री सुधांशु द्विवेदी जी (Assistant Director, Sports Authority of India – SAI), श्री अनिल केसरी जी (चीफ एडवाइजर – DYSA), श्री आशीष टंडन जी (संरक्षक – DYSA) तथा Amedeo विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता कंपटीशन डायरेक्टर सुश्री सुरभी सिंह जी के निदेशक में संचालन एवं मूल्यांकन के लिए अनुभवी निर्णायक मंडल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक मंडल में मुख्य निर्णायक सरिता सिंह जी, किशन विश्वकर्मा, श्रीधर सिंह, अस्मिता सिंह, शुभम पांडे, एकनांश वर्मा, शोभित गोंड, पूजा मौर्य, खुशबू सरोज, दिशा सिंह, सौरभ तथा हर्ष राय ने प्रतिभागियों के योगासनों का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करते हुए संतुलन, लचीलापन और एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। प्रतियोगिता के परिणामों में विभिन्न वर्गों के विजेताओं की घोषणा की गई। ट्रेडिशनल (अंडर-18) वर्ग में प्रथम स्थान – शिवानी साहनी, द्वितीय स्थान – इशिता भारती, तथा तृतीय स्थान – गुलालस्ता ने प्राप्त किया। वहीं के. प्रणति और शिवांशी श्रीवास्तव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष सराहना दी गई। ट्रेडिशनल (18+) वर्ग में प्रथम स्थान – कनक गुप्ता, द्वितीय स्थान – गरिमा यादव, तथा तृतीय स्थान – इशिता विश्वकर्मा ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त राधिका मौर्य, हुमैरा खानम और मिली कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। आर्टिस्टिक सिंगल (अंडर-18) वर्ग में प्रथम स्थान – खुशबू सिंह तथा द्वितीय स्थान – आरुषि गुप्ता को प्राप्त हुआ। आर्टिस्टिक सिंगल (18+) वर्ग में प्रथम स्थान – खुशी तथा द्वितीय स्थान – पूजा यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला योगासन खेल संघ के सचिव आशीष कुमार पाण्डेय जी ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, निर्णायकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता का समापन योग और स्वास्थ्य के महत्व के संदेश के साथ किया गया।
