अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

मूलांक 1 और भाग्यांक 5 है

 

 

यह दिन ऊर्जा से भरा रहेगा , जो नेतृत्व, नई शुरुआत और आत्मविश्वास का दिन है। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातक आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व का मौका मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।

उपाय – हनुमान मंदिर जाएं दर्शन करें और कुछ समय शान्ति से वहां बैठे।

 

मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक स्पष्टता लेकर आएगा। करियर में रुके हुएं कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन रिश्तों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अन्यथा परिवार के किसी सदस्य के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है

उपाय – गरीब और जरूरतमंद लोगों में भुने चने का वितरण करें

 

मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों को उनके भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन मिल सकता है यदि व्यापार करते हैं तो नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। काफी समय से की गई मेहनत रंग लाएगी।

उपाय – हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

 

मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों के कार्यस्थल पर बदलाव के संकेत हैं। नई नौकरी या करियर में बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मेहनत से सफलता प्राप्त होगी । सोच-समझकर ही किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करें।

उपाय – हनुमान मंदिर में बेसन का लड्डू चढ़ाएं।

 

मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों को उनका प्यार और परिवार का साथ मिलेगा । आज आप बुद्धिमानी से काम लेंगे तो आर्थिक लाभ होगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। बड़ों से आशीर्वाद लें कर ही किसी नए काम की शुरुआत करें।

उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें या सुनें।

 

मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है ) मूलांक 6 के जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी और पुराने अटके काम पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय – लाल रूमाल अपने साथ रखें। तथा हनुमान मंदिर की 7 परिक्रमा करें।

 

मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातक आज आध्यात्मिक और मानसिक शांति की खोज में लगे रहेंगे। रचनात्मक कार्यों से लाभ होगा । साथ ही भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों के लिए आज मेहनत करने का दिन है, आज मेहनत का फल देर से मिलेगी। धैर्य बनाए रखें। धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें।

उपाय – हनुमान मंदिर में ध्वजा अर्पित करें

 

मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों का आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेंगे। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े मामलों में फायदा होगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परंतु हर बात पर गुस्सा आ सकता है इस लिए गुस्से पर काबू रखें।

उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *