
वाराणसी।जगतपुर पी जी कॉलेज, के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मंगलवार को सप्त दिवसीय विशेष शिविर दिन रात का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अनिल प्रताप सिंह ने मां सरस्वती को माल्यार्पण कर प्रारम्भ किया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
सर्वप्रथम स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा परिसर की सफाई की गई। लक्ष्य गीत, शिविर की विशेषता, सामाजिक जागरूकता आदि विभिन्न विषय पर सभी कार्यक्रम अधिकारी ने सम्बोधन दिया।
सात दिन के लिए कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की गई। द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा गत शिविर के अनुभवों, कार्यशैली को प्रथम वर्ष के नए स्वयंसेवकों और सेविकाओं के बीच साझा किया गया।
स्वयं सेवक एवं सेविकाएं ने भंडार गृह के रखरखाव को पूरा करने के बाद भोजन व्यवस्था के लिए तैयारियों में जुट गए। मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था के बाद सभी ने भोजन मंत्र के बाद भोजन किया।
इसके पश्चात सभी कार्यक्रम अधिकारियों ने गोद लिए गांव में किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों रैलियों की विस्तृत रूपरेखा को स्वयं सेवक एवं सेविकाओं के साथ साझा किया। आज के दिन निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
जिसका विषय राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, बैज की विशेषता, लक्ष्य एवं महत्व रहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन.डा. संजय प्रधान ने किया।
सभी स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने “मैं नहीं बल्कि आप” का जोरदार नारा लगाया तथा समाज सेवा एवं स्व उत्थान का संकल्प लिया।
प्राचार्य ने स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि- “राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त स्थल है।”
महाविद्यालय के उपप्रबंधक प्रोफ़ेसर निलय कुमार ने स्वयंसेवक एवं सेविकाओं के कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर डा. चन्द्रेश्वर पाण्डे उपस्थित रहे। प्रमोद कुमार दीनदयाल ने अपना पूर्ण योगदान दिया।
