11 मार्च 2026 मूलांक 2और भाग्यांक 6 

 

दिन बुधवार को बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होंगे, जो करियर और धन के लिए शुभ है। यह दिन रचनात्मकता, करियर में वृद्धि और नए अवसरों के लिए अच्छा है।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों का आत्मविश्‍वास आज बढ़ा रहेगा, व्यापार और नौकरी में प्रगति होगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

उपाय – हरी पत्तेदार सब्जियों का दान करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों के रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। आपको भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा । धन के आगमन के रास्ते खुलेंगे।

उपाय – 6 हरी इलायची का दान करें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा और सुखद सरप्राइज मिल सकता है। परिवार में तालमेल बना रहेगा। धन आगमन होता दिख रहा है।

उपाय – हरे रंग के कपड़ों का दान करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों के जीवन में नौकरी बदलने या नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। व्यापार करते हैं तो व्यापार में वृद्धि होगी साथ ही प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।

उपाय – किसी वृद्ध महिला को भर पेट खाना खाएं।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों के लिए आज नए प्रोजेक्ट्स में सफलता प्राप्त करने का दिन है , मेहनत का फल मिलेगा। नयी गाड़ी या मकान ले सकते हैं।

उपाय – एक पौधा अपने हाथों से लगाएं और उसकी सेवा करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

आज मूलांक 6 के जातकों के लिए आर्थिक रूप से फायदे का दिन है , सुख-सुविधाओं में वृद्धि। नये व्यापार या नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

उपाय – हरे रंग के कपड़े पहने।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातक आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, व्यापार और पढ़ाई में रचनात्मकता बढ़ेगी। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।

उपाय – गया को हरा चारा खिलाएं।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों को आज करियर के क्षेत्र में और मेहनत करनी होगी तभी सफलता मिलेगी, धैर्य रखें, थोड़ी देर शांत बैठे और सोचें कहा और क्या ठीक किया जा सकता है।

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातक आज नई ऊर्जा से भरपूर रहेंगे । बहुत समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं परंतु अपने सामान की देखभाल करनी होगी अन्यथा सामान खो सकता है।

उपाय – तुलसी की पूजा करके दिन की शुरुआत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *