वाराणसी । मंगलवार को वाराणसी जिला मुख्यालय पर महामहिम राष्ट्रपति जी के अपमान पर विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया। एक स्वर में सभी ने मुर्दाबाद का नारा लगाया । भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के साथ जो अमर्यादित व्यवहार एवं अपमानजनक घटना हुई है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। यह घटना न केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, अपितु भारतीय लोकतंत्र मातृशक्ति , एवं पूरे जनजाति समाज बल्कि समस्त देशवासियों की भावनाओं को भी आहत करने वाली है।

इस प्रकार की घटना से लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं संवैधानिक मूल्यों को ठेस पहुँची है। अतः हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मांग करते हैं कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

साथ ही, इस गंभीर घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री जी को देश से एवं हमारे आदिवासी गौरव महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से क्षमा याचना करनी पड़ेगी।

मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति महानगर वाराणसी प्रभारी एवं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अशोक जाटव,प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा पदाधिकारी राजकुमार खरवार, कुलदीप गोंड,क्षेत्रीय पदाधिकारी उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड,महामंत्री साधना गोंड, राजू गोंड, जिलाध्यक्ष मनीष गोंड “कालरा”, विजय गोंड, अरुण गोंड,अवधेश गोंड, राजकुमार गोंड, पप्पू गोंड, शिवकुमार खरवार “राही”,महानगर पदाधिकारी महानगर अध्यक्ष रवि खरवार,गोवर्धन खरवार, मनोज कुमार गोंड, रामजतन गोंड, अजय गोंड, राजू कुमार गोंड, संध्या गोंड, लक्ष्मी गोंड, अंकित गोंड, प्रदीप गोंड, अमन खरवार, रजनीश गोंड आदि सैकड़ों की संख्या शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *