
वाराणसी। मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय, छित्तूपुर खास, बीएचयू, वाराणसी में वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई: 014A द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर का आयोजन डॉ. शशि प्रभा कश्यप के मार्गदर्शन में किया गया।
सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर की थीम “युवाओं में कौशल विकास” रखी गई थी, जिसके अंतर्गत शिविर के प्रथम दिवस योग कौशल पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
इस सत्र का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, आत्मअनुशासन, सकारात्मक जीवनशैली एवं रोजगार क्षमता का विकास करना था।
योग प्रशिक्षण सत्र की अतिथि प्रशिक्षक सुश्री निधि, योग प्रशिक्षक एवं शोध छात्रा, पंचकर्म विभाग, आयुर्वेद संकाय, इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी थी।
उन्होंने स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान अभ्यास करवाए और उनके स्वास्थ्य एवं मानसिक एकाग्रता पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया।
सुश्री निधि ने बताया कि योग केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि रोजगार के अवसर भी प्रदान करता है।
इस क्षेत्र में योग प्रशिक्षक, फिटनेस ट्रेनर, वेलनेस कंसल्टेंट, योग थैरेपिस्ट तथा योग संस्थानों में प्रशिक्षक के रूप में करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को योग में दक्षता प्राप्त कर प्रमाणित प्रशिक्षण लेकर इसे अपने व्यावसायिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. शशि प्रभा कश्यप ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल है, जो युवाओं में आत्म विश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और कार्यक्षमता को विकसित करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा समाज में इसके लाभों का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में 50 एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और विद्यालय के विद्यार्थियों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा तथा इसने सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर की एक सकारात्मक और सफल शुरुआत की तथा शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
