रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य 

वाराणसी। मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आन्ध्रा आश्रम के प्रशस्त प्रांगण में परमपूज्य स्वामी श्री श्री श्रीराम भद्रेन्द्र सरस्वती द्वारा स्थापित परंपरा के अंतर्गत 18 मार्च से 30 मार्च 2026 तक श्री राम नवमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

यह जानकारी श्री राम तारक आंध्रा आश्रम के मुख्य ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री ने पत्रकार वार्ता में बताया।

उन्होंने कहा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल श्रीमद् वाल्मिकी रामायण पारायण, हवन, धार्मिक प्रवचन, अंगराग प्रदान, भजन-कीर्तन एवं भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने ने अपील किया कि श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठा सकेंगे।

आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में श्री सीताराम कल्याण महोत्सव, अंगरंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विशेष प्रवचन शामिल हैं, जो भक्तों को भक्ति और आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत करेंगे।

महोत्सव का समापन 30 मार्च 2026 को भव्य समारोह के साथ होगा।

यह संपूर्ण अनुष्ठान सनातन धर्म की रक्षा, लोक कल्याण एवं विश्व शांति के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वीवी सुंदर शास्त्री ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन महोत्सव में भाग लें और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *